अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो बातें बताई हैं, जिनका ख़्याल रखने वाला जन्नत में प्रवेश करेगा। 1- ज़बान को ऐसी बातों से सुरक्षित रखना, जिनसे अल्लाह नाराज़ होता है। 2- शर्मगाह को व्यभिचार से सुरक्षित रखना। क्योंकि शरीर के इन दोनों अंगों से ही अधिकतर गुनाह होते हैं।