अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि जन्नत में प्रवेश मिलने के सबसे बड़े कारण दो हैं। यह दोनों कारण हैं : अल्लाह का भय और अच्छा व्यवहार। हदीस के शब्द "تقوى الله" का अर्थ यह है कि आप अपने तथा अल्लाह के अज़ाब के बीच आड़ बना लें। यह आड़ अल्लाह के आदेशों का पालन करने और उसकी मना की हुई चीज़ों से बचने से बनती है। जबकि अच्छे व्यवहार का मतलब है, हँसकर मिलना, भला करना और कष्ट न होने देना। इसके विपरीत इन्सान के जहन्नम जाने के सबसे बड़े कारण दो हैं। यह दोनों कारण हैं : ज़बान और गुप्तांग। ज़बान से झूठ, ग़ीबत और चुगली जैसे गुनाह होते हैं। जबकि गुप्तांग से व्यभिचार और समलैंगिक संबंध आदि गुनाह होते हैं।