अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- बता रहे हैं कि जब जन्नती जन्नत में प्रवेश कर जाएँगे, तो उच्च एवं महान अल्लाह उनसे कहेगा : क्या तुम चाहते हो कि तुमको कुछ और नेमतें दों? जवाब में सारे जन्नती कहेंगे : क्या तू ने हमारे चेहरे रौशन नहीं कर दिए? क्या तू ने हमें जन्नत में दाख़िल नहीं कर दिया और जहन्नम से नजात नहीं दे दी? जन्नतियों का जवाब सुनने के बाद अल्लाह पर्दा हटा देगा। यहाँ यह बात याद रहे कि अल्लाह का पर्दा नूर है। चुनांचे उनको अब तक जितनी भी चीज़ें मिली होंगी, उनमें उनके महान और शक्तिशाली रब के दर्शन से अधिक प्रिय चीज़ कुछ न होगी।