अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम क़सम खाकर बता रहे हैं कि वह समय बहुत ही निकट है, जब मरयम के पुत्र ईसा अलैहिस्सलाम लोगों के बीच मुहम्मदी शरीयत के अनुसार न्याय के साथ शासन चलाने के लिए उतरेंगे। वह सलीब तोड़ देंगे, जिसका ईसाई सम्मान करते हैं, ईसा अलैहिस्सलाम सूअर का वध करेंगे, जिज़्या हटा देंगे और सारे लोगों को इस्लाम ग्रहण करने पर आमादा करेंगे। उस समय धन की इतनी बहुतायत होगी, हर आदमी के पास इतना पैसा होगा और इतनी बरकतें उतरेंगी कि कोई धन ग्रहण करने के लिए तैयार नहीं होगा।