अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि सबसे उत्कृष्ट दिन, जिसमें सूरज निकलता है, जुमे का दिन है। उस दिन की कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं : उसी दिन अल्लाह ने आदम अलैहिस्सलाम को पैदा किया, उसी दिन उनको जन्नत में दाख़िल किया, उसी दिन उनको जन्नत से निकालकर ज़मीन पर उतारा, और क़यामत भी जुमे के दिन ही क़ायम होगी।