अब्दुल्लाह बिन उकैम -रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमायाः "जिसने कोई वस्तु लटकाई, उसे उसी के हवाले कर दिया जाता है।" ह़सन - इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है। - इसे अह़मद ने रिवायत किया है।
explain-icon

व्याख्या

जिसका दिल या कार्य अथवा दोनों किसी चीज़ से संबद्ध हो गए और वह उसी से लाभ की आशा तथा हानि से सुरक्षा की उम्मीद करने लगे, अल्लाह उसे उसी के हवाले कर देता है। चुनांचे जिसने अल्लाह से संपर्क स्थापित किया अल्लाह उसके लिए काफ़ी होता है और उसके हर कठिन कार्य को आसान कर देता है, तथा जिसने उसके सिवा किसी और से संपर्क जोड़ा, अल्लाह उसे उसी के हवाले करके अकेला छोड़ देता है, और अपमानित करता है।

explain-icon

हदीस का संदेश

  • अल्लाह के अलावा किसी और संबंध जोड़ने की मनाही।
  • सभी मामलों में अल्लाह से संबंध जोड़ने की अनिवार्यता।
  • शिर्क के नुक़सान तथा उसके बुरे अंजाम का वर्णन।
  • अल्लाह की ओर से प्रतिफल इनसान के कर्म ही के वर्ग का दिया जाता है।
  • अमल, चाहे अच्छा हो कि बुरा, उसका परिणाम अमल करने वाले की ओर लौटता है।
  • अल्लाह से मुँह फेरकर किसी और से हितेक्षा करने वाले की नाकामी।