अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ने आपको उत्तम एवं उत्कृष्ट चरित्र को परिपूर्ण करने के लिए भेजा है। आप पिछले सभी पैगंबरों के पूरक और अरबों के अच्छे चरित्र को परिपूर्ण करने वाले के रूप में भेजे गए थे। क्योंकि अरब अच्छाई से प्रेम और बुराई से घृणा करते थे। वे पौरुष, दरिया दिली और स्वाभिमान वाले लोग थे। ऐसे में, आपको उनकी नैतिक कमियों, जैसे कि वंश का घमंड, अहंकार और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को तुच्छ जाना आदि, को दूर करने के लिए भेजा गया था।