अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने यहाँ जन्नत की कुछ नेमतों के बारे में बात की है। आपने बताया है कि जन्नत के अंदर मोमिन को एक बहुत बड़ा और विशाल ख़ेमा मिलेगा, जो अंदर से ख़ाली हीरे से बना होगा। आकाश में उसकी लंबाई और चौड़ाई 60 मील होगी। उसके चारों कोनों में कुछ पत्नियाँ होंगी, जो एक-दूसरे को देख नहीं पाएँगी। वह मोमिन उनके बीच घूमता रहेगा।