अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि एक व्यक्ति रास्ते से जा रहा था। इसी बीच देखा कि एक काँटेदार पेड़ की एक शाखा रास्ते में है और मुसलमानों को कष्ट दे रही है। अतः उसे रास्ते से हटा दिया, तो अल्लाह ने उसके इस कार्य का सम्मान करते हुए उसे क्षमा कर दिया।