अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जब किसी बीमार व्यक्ति के हाल जानने जाते, तो उसके लिए इन शब्दों में दुआ करते : ऐ अल्लाह! "أذهب الباس" पेरशानी और बीमारी की सख़्ती दूर कर दे, "رب الناس" लोगों के पालनहार, सृष्टिकर्ता एवं उन्हें ज़रूरत की सारी चीज़ें देने वाले! "واشف" तथा इस बीमार व्यक्ति को रोगमुक्त कर दे, "أنت الشافي" कि तेरी ज़ात पाक ही रोगमुक्त करती है और मैं तुझसे तेरे नाम 'शाफ़ी' के वसीले से दुआ करता हूँ, "لا شفاء إلا شفاؤك" तू अगर रोगमुक्त न करे, तो रोगी को रोग से मुक्ति नहीं मिल सकती, "شفاء لا يغادر سقمًا" इस तरह से रोगमुक्त कर दे कि कोई दूसरी बीमारी भी बची न रहे।