अब्दुल्लाह बिन अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हर नुकीले दाँत वाले दरिंदे और नाखून (से शिकार करने) वाले परिंदे (का मांस खाने) से मना किया है। स़ह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है
explain-icon

व्याख्या

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हर ऐसे चीर-फाड़ करने वाले दरिंदे का मांस खाने से मना किया है, जो अपने नोकीले दाँत से शिकार करता है। इसी तरह हर ऐसे परिंदे का मांस खाने से मना किया है, जो अपने नाखून से पकड़ता एवं काटता है।

explain-icon

हदीस का संदेश

  • इस्लाम की कोशिश यह है कि बंदा खाने-पीने की केवल पाक चीज़ों ही का प्रयोग करे।
  • खाने की चीज़ों में शरीअत का मूल आदेश हलाल होना है। हराम वही चीज़ है, जिसके हराम होने की कोई दलील मौजूद हो।