अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि मुसलमानों की रक्षा के लिए मुसलमानों एवं काफ़िरों के बीच के सरहदी क्षेत्र में अल्लाह के प्रसन्नता की प्राप्ति के लिए एक दिन पहरेदारी करना दुनिया और उसकी तमाम चीज़ों से बेहतर है। जन्नत में ऐसे कोड़े के बराबर स्थान, जिससे अल्लाह के मार्ग में जिहाद किया गया हो, दुनिया और उसकी तमाम चीज़ों से बेहतर है। दिन आरंभ से ज़ुहर के समय के आरंभ तक या ज़ुहर से रात तक के बीच एक बार अल्लाह के मार्ग में चलने का प्रतिफल दुनिया और उसकी तमाम चीज़ों से बेहतर है।