अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि दुनिया और उसमें जो कुछ भी है, दरअसल क्षणिक उपभोग की वस्तु है, जिसके बाद उसे ख़त्म हो जाना है तथा इस नाशवान दुनिया की सबसे उत्तम वस्तु ऐसी नेक पत्नी है कि जब उसका पति उसकी ओर देखे तो उसे प्रसन्न कर दे, जब उसे आदेश दे तो उसका पालन करे और जब उसे छोड़कर कहीं जाए तो वह अपने आप की तथा अपने पति के धन की रक्षा करे।