उम्मे क़ैस बिंत मेहसन रज़ियल्लाहु अन्हा नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास अपना बच्चा लेकर आयीं, जो अपनी कम उम्री के कारण अभी खाना नहीं खाता था। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उसे अपनी गोद में बिठा लिया, तो बच्चे ने आपके कपड़े पर पेशाब कर दिया। इस पर आपने पानी मँगवाया और उसे अपने कपड़े पर छिड़क दिया और उसे धोया नहीं।