नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने इस हदीस में दान की हुई वस्तु को वापस लेने से नफ़रत दिलाने के लिए एक ऐसा उदाहरण दिया है, जिससे हर इनसान को घिन आएगी। आपने बताया कि दान की हुई वस्तु को वापस लेने वाला व्यक्ति उस कुत्ते के समान है, तो उलटी करे और उसे दोबारा खा ले। यह उदाहरण यह बतलाने के लिए काफ़ी है कि यह अत्यंत घृणित कार्य है और इसे करने वाला व्यक्ति एक घटिया इनसान है।