अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि कुछ लोगों के बाल बिखरे और धूल भरे होते हैं। वे अपने बालों में तेल नहीं लगाते और न ही उन्हें नियमित रूप से धोते हैं। लोग उन्हें महत्व नहीं देते तथा तिरस्कारपूर्वक अपने दरवाज़े से लौटा देते हैं। लेकिन अल्लाह की नज़र में उनका दर्जा इतना ऊँचा है कि अगर वे किसी काम को करने की क़सम खा लें, तो अल्लाह उनकी क़सम की लाज रखते हुए उसे पूरा कर दे।