इस हदीस में अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- हमें बता रहे हैं कि सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह इस उम्मत के सत्तर हज़ार लोगों को बिना हिसाब-किताब और यातना के जन्नत में प्रवेश करने का सौभाग्य प्रदान करेगा। फिर इन सत्तर हज़ार में से हर हज़ार के साथ अतिरिक्त सत्तर हज़ार लोगों को दाख़िल करेगा। फिर अल्लाह अपने सम्मानित हाथ से तीन लप भर लोगों को लेगा और जन्नत में दाख़िल कर देगा।