इमरान बिन हुसैन -अल्लाह उनसे प्रसन्न हो- कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- एक यात्रा में थे और एक अंसारी महिला अपनी ऊँटनी पर सवार थी। इसी बीच ऊँटनी बिदक गई, तो उन्होंने उसपर लानत कर दी, जिसे अल्लाह के रसूल -सल्लल्ललाहु अलैहि व सल्लम- ने सुन लिया। अतः, आपने फ़रमाया : "उसपर जो कुछ है, उसे ले लो और उसे छोड़ दो, क्योंकि उसपर लानत कर दी गई है।" इमरान कहते हैं : गोया कि मैं उसे देख रहा हूँ कि वह लोगों के दरमियान चल रही है, लेकिन कोई उससे छेड़छाड़ नहीं करता। सह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।
explain-icon

व्याख्या