नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने खाने वाले को आदेश दिया कि खाने के पश्चात हाथ चाटे अथवा चटवाए बिना धोए। इसका कारण कई हदीसों में है कि उसे ज्ञान नहीं है कि किस खाने में बरकत है। इसी कारण नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने उंगलियों को चाटने का आदेश दिया, होसकता है बरकत उंगलियों में लगे खाने के किसी अंश में हो।