इस हदीस में अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने यात्रा करने वाले लोगों आदेश दिया है कि अपने में से किसी व्यक्ति को अपना अमीर बना लें, जो उनमें सबसे उत्तम और सबसे अच्छे विचार का मालिक हो, ताकि वह उनके मामलों को हल कर सके, क्योंकि अमीर न होने की स्थिति में बिखराव पैदा हो सकता है।