क्या मैं तुम्हें ऐसे व्यक्ति के बारे में न बताऊँ, जिसे जहन्नम से बचा लिया जाएगा या जिससे जहन्नम को दूर रखा जाएगा? जहन्नम को हर उस व्यक्ति से दूर रखा जाएगा, जो लोगों के निकट रहता हो, नेकी की जगहों में उनके साथ बेठता हो, शक्ति अनुसार उनके साथ दयापूर्ण व्यवहार करता हो, सहनशील हो और लोगों के साथ उदार व्यवहार करता हो।