अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने इस हदीस में बताया है कि अच्छे स्वप्न शुभ सूचना देने वाली चीज़ें और वह्य का सिलसिला बंद होने के बाद शेष रहने वाले नबूवत के आसार में से है। अब आने वाले समय में क्या कुछ होने वाला है, उसे जानने का एकमात्र साधन अच्छे स्वप्न हैं।