अनस बिन मालिक -रज़ियल्लाहु अन्हु- से रिवायत है कि नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने इस बात से मना फ़रमाया है कि कोई मर्द ज़ाफरानी (केसरिया) रंग का इस्तेमाल करे। सह़ीह़ - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।