अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित है, उन्होंने कहा : अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "वह व्यक्ति धिक्कार का हक़दार है, जिसने अपनी औरत से उसके मलद्वार में संभोग किया।" ह़सन - इसे अबू दावूद ने तथा नसई ने अल-कुबरा में एवं अह़मद ने रिवायत किया है
explain-icon

व्याख्या

अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- अपनी पत्नी के साथ गुदा में संभोग करने के संबंध में चेतावनी देते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे अल्लाह की दया से दूर कर दिया जाता है। वस्तुतः गुदा मैथुन एक बहुत बड़ा पाप है।

explain-icon

हदीस का संदेश

  • स्त्री के गुदा (मलद्वार) में संभोग करना हराम है।
  • अपनी पत्नी के गुदा को छोड़ उसके पूरे शरीर से आनंदित होना जायज़ है।
  • एक मुसलमान, अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए, महिला की योनि में संभोग करता है। उसके गुदा में नहीं। क्योंकि यह मानव स्वभाव का उल्लंघन है, मानव जाति के विनाश का साधन है तथा स्वस्थ स्वभाव के विरुद्ध एवं पति-पत्नी के लिए अत्यंत हानिकारक कार्य है।
explain-icon

अधिक