जाबिर बिन अब्दुल्लाह -अल्लाह उनसे प्रसन्न हो- कहते हैं कि नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- जब वज़ू करते, तो अपनी दोनों कोहनियों पर पानी फेरते। सह़ीह़ - इसे बैहक़ी ने रिवायत किया है। - इसे दारक़ुतनी ने रिवायत किया है ।
explain-icon

व्याख्या

यह हदीस यह बताती है कि वज़ू के अनिवार्य कार्यों में से एक कार्य दोनों हाथों को कोहनियों तक धोना है। विशेष रूप से यह बताना कि दोनों कोहनियों पर पानी फेरते थे, इस बात को स्पष्ट करता है कि हाथ धोते समय उन्हें भी धोना है।