इस हदीस में मुग़ीरा बिन शोबा -रज़ियल्लाहु अनहु- बयान कर रहे हैं कि अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने अपनी पेशानीा, यानी सर के अगले भाग के बालों का मसह किया और फिर पगड़ी पर मसह करते हुए मसह को संपूर्ण रूप दिया। आपने सर के कुछ भाग का मसह करने पर बस करने के बजाय पगड़ी पर मसह कर संपूर्ण रूप से मसह किया। आप मोज़ों पर भी मसह किया करते थे, जिसका उल्लेख इस हदीस के साथ-साथ अन्य हदीसों में भी है।