इस हदीस में अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने कुछ चीज़ों के हलाल होने से संबंधित एक शरई हुक्म बयान किया है। सबसे पहले बताया है कि मरी हुई टिड्डी एवं मछली को खाना जायज़ है और और उसके बाद बताया है कि दो प्रकार के रक्त हलाल हैं। एक जिगर और दूसरी तिल्ली। यह दोनों हुक्म मरे हुए जानवर और रक्त को खाने की मनाही से अपवाद हैं।