अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने रचना के आरंभ के बारे में बताते हुए कहा है कि फ़रिश्ते नूर से पैदा किए गए हैं। यही कारण है कि कोई भी फ़रिश्ता अल्लाह की अवज्ञा और उसकी इबादत से अभिमान नहीं करता। जिन्न आग से पैदा किए गए हैं। अतः उनमें से बहुतों के अंदर क्रोध, अशिष्टता और सरकशी पाई जाती है। जबकि आदम उस चीज़ से पैदा किए गए हैं, जिसका उल्लेख तुम्हारे लिए कर दिया गया है। यानी खनखनाती ठीकरी जैसे सूखे गारे से। क्योंकि मिट्टी गारा बनी और गारा ठीकरा। उसी से आदम -अलैहिस्सलाम- पैदा किए गए।