अल्लाह के भेजे हुए तमाम नबियों ने अपनी उम्मतों को मसीह दज्जाल से डराया और सावधान किया है, क्योंकि उनके पास उसके निकलने तथा उसके फ़ितने की भयावहता की जानकारी थी। साथ ही उन्होंने उसकी कुछ विशेषताएँ भी बयान की हैं। इस हदीस में बयान किया गया है कि वह काना होगा, जबकि अल्लाह इस तरह की तमाम बातों से पवित्र है। इसी तरह उसकी एक पहचान यह होगी कि उसकी दोनों आँखों के बीच में "ك ف ر" (क फ़ र) लिखा हुआ होगा।