अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- लगातार कई रातें बिना कुछ खाए सो जाया करते थे। ऐसा ही हाल आपकी स्त्रियों एवं बच्चों का भी हुआ करता था। क्योंकि उनके पास रात को खाने के लिए कुछ नहीं होता था। वैसे, उन दिनों उनके यहाँ रोटी अकसर जौ की बनती थी, जो गेहूँ आदि की तुलना में कम महंगा होता है।