इस हदीस का अर्थ यह है कि जब इनसान मर जाता है, तो उसके साथ उसे विदा करने वाले जाते हैं। उसके घर वाले क़ब्र के पास तक उसके साथ जाते हैं, उसका धन यानी उसके दास भी उसके साथ जाते हैं और उसका कर्म भी उसके साथ जाता है। फिर उसके घर वाले और उसका धन दोनों वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है। अब अगर वह अच्छा है, तो सब कुछ अच्छा है और वह बुरा है, तो सब कुछ बुरा ही बुरा है।