हदीस का अर्थ यह है कि जो व्यक्ति अपने घर या नगर से धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकला, वह वापस आने तक अल्लाह के मार्ग में जिहाद के लिए निकले हुए व्यक्ति के समान है। क्योंकि वह धर्म के पुनरोद्धार, शैतान को नाकाम करने और नफ़्स को थकाने के मामले में जिहाद करने वाले ही की तरह है।