राफ़े बिन खदीज (रज़ियल्लाहु अंहुमा) कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः कुत्ते की क़ीमत नापाक है, वेश्या की कमाई नापाक है और सिंगी लगाने वाले की कमाई नापाक है। सह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।
explain-icon

व्याख्या

नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हमें कुछ हराम तथा अपवित्र कमाइयों के बारे में बताया है, ताकि हम उनके स्थान पर पवित्र और जायज़ कमाइयों को अख़्तियार करें। इन नापाक कमाइयों में कुत्ते की क़ीमत, व्यभिचारिणी की कमाई जो व्यभिचार से प्राप्त हो और सिंगी लगाने वाले की कमाई शामिल है।