इब्ने उमर (रज़ियल्लाहु अनहुमा) से वर्णित है, कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने एक बालक को देखा, जिसके कुछ बाल मुंडवाए हुए थे और कुछ छोड़े हुए थे। इसपर आपने उन्हें ऐसा करने से मना किया और कहा: पूरे बाल मुंडवा लो अथवा पूरे को छोड़ दो। सह़ीह़ - इसे नसाई ने रिवायत किया है। - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।