अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के सामानों के देखभाल का दायित्व किरकिरा नामी एक व्यक्ति के पास था। जब उसकी मृत्यु हो गई, तो अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया कि वह जहन्नम में है और अपने गुनाह की यातना झेल रहा है। या फिर मतलब यह है कि यदि अल्लाह ने माफ़ नहीं किया, तो उसे जहन्नम जाना पड़ेगा। यह सुन सहाबा ने इसका कारण खोजना शुरू किया, तो पता चला कि उसने ग़नीमत के धन से एक काली धारियों वाला कपड़ा चुरा रखा था।