साइब बिन यज़ीद- रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) जब तबूक युद्ध से वापस आए, तो लोगों ने आपकी अगवानी की और मैंने बच्चों के साथ सनीयतुल वदा पर आपकी अगवानी की। तथा बुखारी की रिवायत में हैः वह कहते हैं कि हम अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की अगवानी के लिए बच्चों के साथ सनीयतुल वदा तक गए। सह़ीह़ - इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है। - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।