अब्दुल्लाह बिन उमर -अल्लाह उनसे प्रसन्न हो- बता रहे हैं कि नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने उन्हें नज्द की ओर एक युद्ध में भेजा और उन्होंने ऊँट तथा बकरियों के रूप में बहुत-से ग़नीमत के धन प्राप्त किए।अतः, प्रत्येक व्यक्ति को बारह-बारह ऊँट मिले और आपने हर व्यक्ति को उसके हिस्से के अतिरिक्त एक-एक ऊँट अधिक दिया।