इस हदीस से मालूम हुआ कि अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- पर पहली बार वह्य 40 वर्ष की आयु में उतरी। उसके बाद मक्का में 13 वर्ष रहे। इस बीच वह्य का सिलसिला जारी रहा। फिर अल्लाह ने मक्का से मदीना हिजरत करने का आदेश दिया। मदीने में आप 10 वर्ष रहे। फिर वहीं मृत्यु को प्राप्त हुए। इस तरह आपकी आयु 63 वर्ष होती है।