अब्दुल्लाह बिन अबू औफ़ा (रज़ियल्लाहु अनहु) कहते हैं कि हम अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथ सात युद्धों में शरीक हुए और उनके दौरान हम टिड्डी खाते थे। सह़ीह़ - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।
explain-icon

व्याख्या

सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह ने अपने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथियों को सात युद्धों में खाने-पीने की चीज़ें न होने के कारण खाने को टिड्डियाँ प्रदान कीं। इसी तरह एक युद्ध में समुद्र से निकलने वाली अंबर मछली से सहायता फ़रमाई, जिसे उन्होंने खाया।