अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अंहु) और उसमान बिन अबू सुलैमान (रज़ियल्लाहु अंहु) का वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने ख़ालिद बिन वलीद को दूमतल जंदल के सरदार उकैदिर की ओर भेजा, जिसे गिरफ़तार करके आपके पास लाया गया, तो आपने उसके रक्त को सुरक्षित कर दिया और जिज़या लेकर उससे समझौता कर लिया।
सह़ीह़ - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।