आइशा -रज़ियल्लाहु अनहा- के पास एक पतला ऊनी कपड़ा था, जो कई रंगों वाला और नक़्शेदार था। उससे वह अपने कमरे का एक छेद बंद रखती थी। अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने उनको उसे हटा देने का आदेश दिया और इसका कारण यह बताया कि उसके चमकीले रंग और नक़शे नमाज़ के समय आपकी आँखों के सामने आते रहते हैं। अतः आपको इस बात का भय हुआ कि कहीं वह नमाज़ में आपकी एकाग्रता को भंग न कर दे और आपको नमाज़ के अज़कार एवं तिलावत में पूरी तवज्जो लगाने से वंचित और उसके उद्देश्यों जैसे विनीति एवं विनम्रता आदि से दूर न कर दे।