सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह ने जब सारी सृष्टियों को पैदा किया, तो एक किताब में लिख दिया, जो उसके पास अर्श पर है : निश्चय ही मेरी रहमत मेरे क्रोध से अधिक तथा उसपर हावी रहेगी। उच्च अल्लाह का फ़रमान है : "तथा मेरी दया प्रत्येक वस्तु को समोए हुए है।" यह हदीस मुस्लिम को निराश न होने की प्रेरणा देती है।