इयास बिन सलमा अपने पिता से रिवायत करते हैं, उन्होंने कहा किः अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने औतास युद्ध के साल तीन दिनों के लिए मुतआ़ की अनुमति दी और फिर उससे मना कर दिया। सह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।