अबू सईद ख़ुदरी (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत है कि एक आदमी नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के पास आकर कहने लगा : मेरे भाई को पेट की तकलीफ़ है। आपने कहा : “उसे शहद पिलाओ।” वह दोबारा आया, तो आपने कहा : “उसे शहद पिलाओ।” वह तीसरी बार आया, तो फ़रमाया : “उसे शहद पिलाओ।” वह फिर आया और कहने लगा : मैं शहद पिला चुका हूँ। यह सुन आपने कहा : “अल्लाह ने सच कहा है और तेरे भाई का पेट झूठा है। उसे शहद ही पिलाओ।” चुनांचे उसने फिर शहद पिलाया, तो वह ठीक हो गया। सह़ीह़ - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।