इस हदीस में अब्दुल्लाह बिन अब्बास -रज़ियल्लाहु अनहु- बता रहे हैं कि अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने हसन और हुसैन -रज़ियल्लाहु अनहुमा- में से हर एक की ओर से दो-दो मेढ़ा ज़बह किया। इस तरह, यह हदीस नवजात शिशु की ओर से अक़ीक़ा करने का प्रमाण प्रस्तुत करती है।