याला बिन उमय्या (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने एक व्यक्ति को खुले स्थान में नंगा होकर स्नान करते देखा, तो मिंबर पर चढ़कर अल्लाह की प्रशंसा और उसकी बड़ाई बयान की तथा उसके बाद फ़रमाया : “निस्संदेह सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह अत्यंत हया वाला तथा परदा करने वाला है, जो हया तथा परदा करने को पसंद करता है। अतः, जब तुममें से कोई स्नान करे, तो परदा कर ले।” सह़ीह़ - इसे नसाई ने रिवायत किया है। - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।
explain-icon

व्याख्या

explain-icon

अधिक