इस हदीस में अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने अल्लाह के मार्ग में युद्ध करने वाले लोगों की फ़ज़ीलत बताई है और इस बात का उल्लेख किया है कि अल्लाह ने जन्नत में उनके लिए सौ दरजे तैयार कर रखे हैं, जिनमें से हर दो दर्जों के बीच में उतना फ़ासला है, जितना फ़ासला आकाश तथा धरती के बीच में है।