अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) से रिवायत है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने मैमूना (रज़ियल्लाहु अन्हा) से निकाह किया, तो आप एहराम की अवस्था में थे, उनसे आपका मिलन हुआ, तो आप एहराम खोल चुके थे और उनकी मृत्यु सरिफ़ नामी स्थान में हुई।
इसकी सनद सह़ीह़ है। - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।