उम्मे सलमा (रज़ियल्लाहु अनहा) कहती हैं कि मैंने कहा: ऐ अल्लाह के रसूल! मैं अपने सर के बालों को मज़बूती से बाँधती हूँ, तो क्या मैं जनाबत [और एक रिवायत में है: और माहवारी से] स्नान के लिए उन्हें खोलूँ? आपने फ़रमाया: नहीं, तुम्हारे लिए बस इतना काफ़ी है कि अपने सर पर तीन चुल्लू पानी डाल लो और फिर अपने शरीर पर पानी बहा लो। इससे तुम पवित्र हो जाओगी।
सह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।