अनस बिन मालिक -रज़ियल्लाहु अन्हु- से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से शराब के बारे में पूछा गया, जिसे सिर्का बना लिया जाता है, तो आपने फ़रमाया : “नहीं।” सह़ीह़ - इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।